नई दिल्ली: इंडिया गेट के पास बुधवार शाम एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय यह शख्स ओडिशा का रहने वाला है, जिसने राजपथ के पास जान लेने की कोशिश की। इस घटना से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम राजपथ पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कड़ी सुरक्षा के बीच आत्मदाह का प्रयास किया। युवक के शरीर से आग की लपटें उठते देख वहां मौजूद जवानों ने आनन—फानन में आग बुझाया और युवक को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है।