बालोद: जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, आज जिले की 14वीं बटालियन के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है। बता दें को जिले मेंं अब तक 113 मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 95 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना मरीज रायपुर से ड्यूटी कर बालोद लौटे है। बताया जा रहा है कि इनकी तैनाती राजभवन में थी। रायपुर से लौटने के बाद सभी को पाकुरभाट में क्वारंटिन किया गया था। आज तीनों जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है।