रायपुर: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने आज नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष खादी ग्राम उद्योग राजेन्द्र तिवारी ने रामगोपाल अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रामगोपाल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रदान कराये जाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास सहित निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।