रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर से बड़ी वारदात सामने निकल कर आ रही है। यहां खुडमुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201221-WA0013-1024x768.jpg)
जानकारी के अनुसार लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस ने दो महिलाओं की लाश घर से बरामद किया। दोनों मृतक महिलाएं सास और बहू बताए जा रहे हैं। वहीं परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घर से पिता और बेटे गायब मिले। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो उनकी लाश कुएं के पास मिली। किन कारणों से एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की गई। अमलेश्वर पुलिस तमाम सवालों को लेकर जांच कर रही है।
मामले की जांच के लिए मौके पर एसपी व पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।