मेष: मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृष: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन: अपने कारोबार पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। धन का अभाव रहेगा।
कर्क: कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह: नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन तथा किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
कन्या: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मानसिक असन्तोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।
तुला: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के भी प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृश्चिक: अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे।
धनु: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक होगा।
मकर: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रह हैं।
कुंभ: बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्चशिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुछ पुराने ने मित्रों से भेंट हो सकती है। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
मीन: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।