राशिफल 11 नवंबर: आज नौकरी और व्‍यापार के मामले में इन राशियों के लिए फायदे का दिन

1 min read

मेष: मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित बनाने से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। फालतू की चीजों में समय लगाएंगे तो लक्ष्य को पाना मुश्किल होगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे।

वृषभ: वृष राशि के जातक आज बहुत महत्वाकांक्षी रहेंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत भी करेंगे। परंतु कामकाज का तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है। कमाए हुए धन को निवेश करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के उत्पादन कार्य से जुड़े हुए जातकों के लिए बेहतरीन समय है। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ सकता है। उदारवादी व सहायक स्वभाव की वजह से सामाजिक मान-सम्मान प्राप्ति के योग बनते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। अपेक्षित लाभ होने से आत्मबल बढ़ेगा।

कर्क: कर्क राशि के जातक भविष्य की बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश करेंगे। पूर्ण सफलता प्राप्ति के लिए सही व्यवस्था और काम के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी रहेगी। सही समय पर लिए गए निर्णय वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में सहायक होंगे।

सिंह: सिंह राशि के जातक पूर्ण सोच विचार के साथ किसी काम में हाथ डालें ताकि परिस्थितियां आपके काबू में आ सकें। कामकाज में लंबे समय से चली आ रही विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है आपके प्रयास सार्थक होंगे।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार की जरूरत है। किसी प्रभावी व्यक्ति या राजनीतिज्ञ की सलाह आपके कामकाज को बेहतर बनाने में योगदान दे सकती है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान तथा प्रमोशन के चांसेस भी बन सकते हैं। आर्थिक लिहाज से बेहतर दिन है विदेशी स्रोत से आय की संभावना है।

तुला: तुला राशि के जातकों को कामकाज में एहतियात बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की इंक्वायरी की संभावना बन जाती है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता न मिलने की वजह से तनाव रह सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है‌ आपकी उम्मीदों से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना बनती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कामकाज पर बहुत ज्यादा फोकस करना चाहिए। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामकाज को अपनी निगरानी में ही पूर्ण कराएं। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। पुराने निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ कड़े निर्णय भी लेंगे, जो आपको लक्ष्य साधने में मदद करेंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत बनाने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है, इच्‍छाएं पूर्ण होंगी।

मकर: मकर राशि के जातकों पर कामकाज का तनाव हावी रहेगा। बहुत ज्यादा मेहनत के बाद भी लक्ष्य हासिल ना होने का मलाल रहेगा। आप मेहनत करते रहें, इसके अच्छे परिणाम भविष्य में आपको मिलेंगे। आर्थिक लिहाज से बेहतर दिन है। लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक अगर व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले मुश्किल का सबब बन सकते हैं। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। वित्तीय लाभ की संभावनाएं अच्छी हैं।

मीन: मीन राशि के जातक उत्पादन क्षेत्र या किसी तरह की मशीन के क्रय-विक्रय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए बहुत लाभदायक दिन है। नौकरीपेशा जातकों के गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। बेवजह किसी से उलझने की बजाय काम को एकाग्रतापूर्वक करने का प्रयास करें। वित्तीय मामलों में कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्नता देने वाली होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours