मेष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
वृष: वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।
मिथुन: मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क: धर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह: मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार की समस्या से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। रोजगार के लिए चिन्तित हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृश्चिक: मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु: मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में व्यर्थ के विवादों से बचें। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
मकर: परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ: वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नोकझोंक भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन: संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।