मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
वृष: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मिथुन: वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
कर्क: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पिता को सानिध्य मिलेगा।
सिंह: पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति मिलेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी।
तुला: मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य से चिन्तित भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
धनु: आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।
मकर: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ: घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन: मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु परिवार में शान्ति के लिए भी प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान को कष्ट होगा। माता के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।