राशिफल 24 अक्टूबर : इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, व्यापार में होगा लाभ

1 min read

मेष: मेष राशि के जातकों में भावनात्मक की वजाय व्यवहारिक निर्णय लेने की प्रवृत्ति रहेगी। स्थिर मन से काम करेंगे। नई जिम्मेदारियां भी आज आपको सौंपी जा सकती है। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का बेहतरीन समय है। वित्तीय मामले में दिन बहुत अच्छा है। धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा।
वृषभ: वृष राशि के जातकों को परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह मददगार साबित होगी। भाग्य और आपके प्रयास दोनों मिलकर कार्यक्षेत्र में तरक्की की नई दिशा प्रदान करेंगे। ईमानदारी से कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति की दृष्टि से समय सामान्य है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का मन काम में नहीं लगेगा। परंतु संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने का योग बन रहा है। फाइनेंस से जुड़े हुए महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। प्रैक्टिकल सोच के साथ काम करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
नवंबर में गुरु के राशि परिवर्तन से इनके आएंगे अच्छे दिन
कर्क: कर्क राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे। परंतु आत्म नियंत्रण और सही प्रबंधन से सफलता मिलने की संभावना भी बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल है। पुराने संबंध धन प्राप्ति में सहायक बनेंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत से जुड़ी हुई समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाने के प्रयास कामयाब रहेंगे और उनसे अपने मन मुताबिक काम निकलवा पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। कंजूसी से धन खर्च करेंगे।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। मन में भ्रम बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बहुत मेहनत के बाद ही कुछ परिणाम आ सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में भी उलझने से आज आपको बचना चाहिए। निवेश नुकसानदायक हो सकता है। उम्मीद से कम धन प्राप्ति का योग है।
तुला: तुला राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। सोच जितनी ज्यादा व्यवहारिक होगी सफलता मिलने की संभावना उतनी ज्यादा है। प्रतिद्वंदीयों को हराने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है धन संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।
क्या आपके घर में है जयंती, जाने कैसा बीतेगा आने वाला साल
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को ईमानदारी से काम करना सहायक बनेगा। आज आज आप बोलने के बजाय कुछ कर दिखाने में विश्वास करेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा उच्च अधिकारियों का फेवर प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा है। सेहत से जुड़ी हुई समस्याओं पर धन खर्च होने का योग बन रहा है।
धनु: धनु राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। गलत बयानबाजी से पारिवारिक क्लेश हो सकता है। जिसका असर आप के कामकाज पर बना रहेगा। कार्यस्थल पर दुविधा में फंसे रहेंगे, निर्णय करना मुश्किल होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु धन की आवक भी बनी रहेगी।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। सही दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। एक के बाद एक कई काम आज आपको पूरे करने पड़ सकते है। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिनकी मदद से सभी काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है, मन प्रफुल्लित रहेगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को बहुत सावधानी से कार्यक्षेत्र में कार्य करना चाहिए। बेकार के वाद-विवाद में उलझने की संभावना बन रही है। ऐसे समय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना आपके हित में रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी कमाई के मुकाबले खर्चों की संभावना अधिक नजर आ रही है। मां दुर्गा की पूजा करें। मन को शांति मिलेगी।
क्या आप जानते हैं शक्तिपीठ कांगड़ा देवी के बारे में ये बातें, जानकर रह जाएंगे दंग

मीन: मीन राशि के जातक सामाजिक संबंधों को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। नए मित्र बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए हर प्रकार से सहायक बनेंगे। सोशल स्टेटस बढ़ाने के लिए सोच समझकर धन खर्च करेंगे जो लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours