राशिफल 4 दिसंबर : मीन राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग, आत्मविश्वास में रहेगी कमी

1 min read

मेष: माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकता हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मिथुन: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

सिंह: माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं
साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या: कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला: क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक: संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

धनु: मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

कुंभ: मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों को सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन नोंकझोक भी हो सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours