मेष
स्वास्थ्य के सन्दर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। आज के दिन स्त्री पक्ष आपके लिए बहुत सहयोगी रहेगा।
वृष
आज उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। आप दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय मामले में आप आसानी से आगे बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती है। आप किसी पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे।
मिथुन
परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सफलता अवश्य मिलेगी। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा आपके लिए सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।
कर्क
व्यापारियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपकी कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा है।
सिंह
यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों की सहायता के साथ आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी आपके घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।
कन्या
आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने जीवन में शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है ।
तुला
आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है।
वृश्चिक
व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में आज आप कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आपकी आय कम हो सकती है और आपके निवेश में ठहराव के चरण में जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आपको कमिटमेंट करने से पहले दो बार सोचना श्रेयकर रहेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। चिकित्सा और अन्य व्यर्थ व्यय आपकी बचत को क्षीण कर सकतें हैं I
धनु
आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगरालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय / नेत्र संबंधी डॉक्टर का सलाह लेनी चाहिए।
मकर
मां की सेहत को लेकर आपको चिंतित बनाए रखेगी। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है किन्तु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते है। नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपको खुश करेंगे।
कुंभ
आज आप कुछ धार्मिक कर्म में संलग्न हो सकते हैं , जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।
मीन
इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे I किन्तु आपके रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्कता है।