मेष: संयत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन में रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृष: मन परेशान हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मानसिक तनाव भी रहेगा। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।
कर्क: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति सुदृढ रहेगी।
सिंह: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
तुला: आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक: पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु: संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें।
मकर: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ: मन परेशान करेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन: परिवार में आपसी मतभेदों से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय में कमी आ सकती है।