लाॅकडाउन में कर रहा था धूमधाम से शादी, बाराती बनकर आई पुलिस और उठा ले गए दूल्हा और उसके दादा को

पंजाबः देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लाॅकडाउन लगा दिया गया है। वहीं पंजाब में भी वीकेंड लाॅकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान शादी कार्यक्रम में प्रशासन की अनुमति के बाद 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। लेकिन शादी समारोह में 100 ज्यादा लोगों को इकट्ठा होना दोनों पक्षों को मंहगा पड़ गया। ये मामला पंजाब के जालंधर का है।

दरअसल, शादी समारोह के दौरार दूल्हे और दूल्हन पक्षों को 20 लोगों की अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी इस समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और उसके दादा को थाने ले गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की उनके पास इस तरह की कोई भी परमिशन नहीं है।

पुलिस ने जांच की तो दुल्हे और उसके दादा ने बताया कि इतने लोग इस शादी समारोह में कैसे आ गए इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। वहीं लकड़े ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिर्फ 20 लोगों को ही शादी में बुलाया था। इतने लोग कहां से आ गए उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।

पुलिस ने लड़के और लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और दो घंटे बाद दूल्हे और उसके दादा को सख्त हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। फिर दुल्हा अपनी दुल्हनिया को कार में लेकर अपने घर चला गया। अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मंदिर में विवाह का कार्यक्रम चल रहा है और यहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस मामले में लड़की और लड़के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और दूल्हे और उसके दादा को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई थी। इसके बाद इन पर 188 के तहत मामला दर्ज कर जमानत देकर छोड़ दिया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours