लॉकडाउन में धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज

1 min read

बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर लॉकडाउन के दौरान अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वह लगातार अपने से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर कर अपने फार्महाउस से गुड न्यूज दी है। धर्मेंद्र ने बताया है कि उनकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया है।

बहुत खुश हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक गाय अपने बछड़े को प्यार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘बधाई, कल रात, बछड़ा दिया मेरी साहिवाल गाय ने। मुझे भी पास नहीं आने देती। इस बछड़े की दादी को, मैं साहनेवाल के नजदीक बैनी साहिब से लेकर आया था। हर मां अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है। मैं इन लोगों साथ बहुत खुश हूं।’

बछड़े को हाथ से खिलाया चारा
बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो उससे बातें भी कर रहे हैं। जब धर्मेंद्र चारा खिलाते हैं तभी बछड़ा उनके गालों के पास आकर प्यार जताने लगता है।

धर्मेंद्र फॉर्महाउस पर उगा रहे फल और सब्जियां
धर्मेंद्र लॉकडाउन के पहले से ही वो अपने फार्म हाउस पर आए थे। तब से वो यहीं पर ही हैं। पिछले दिनों धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर उगी हुई ढेर सारी सब्जियों के साथ नजर आए थे। सब्जियों के अलावा उनके फॉर्महाउस पर फल भी होते हैं और उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours