लॉक डाउन का जायजा लेने पहली बार कोंटा पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी सलभ सिन्हा, लिया जायजा

1 min read

सुकमा: कोराना वायरस के प्रसार को कम करने के ​लिए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। साथ ही लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। ऐसे हालत में भी जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर चंदन कुमार शुक्रवार को लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने कोंटा पहुंचे। इस दौराना उनके साथ सुकमा एसपी सलभ सिन्हा भी थे।

कोंटा प्रवास के दौरान कलेक्टर चंदन कुमार ने आइस्थाई आईसोलेशन, आरएमएस का जायजा लिया। उन्होंने पोटा केबिन में बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन कैंप का भी जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लॉक डाउन और आइसोलेशन का उल्लंघन तकलीफ में डाल सकता है। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours