लोकसभा चुनाव के लिए TS बाबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला ओडिशा का प्रभार

रायपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें ओड़िशा का प्रभारी बनाया गया है।

बता दें इससे पहले AICC महासचिव जितेंद्र सिंह को भी उड़ीसा का प्रभारी बनाया गया था, वो भी पद भी बने रहेंगे। सिंहदेव के पास प्रभारी की ये भूमिका अस्थायी तौर पर होगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी सिंहदेव के जन घोषणा पत्र को लेकर खूब चर्चा हुई। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जन घोषणा पत्र के कमाल ने ही कांग्रेस बंपर सीटें दिलायी थी। सिंहदेव घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन थे, उन्होंने प्रदेश में घूम-घूमकर लोगों के लिए सुझाव इक्ट्ठा किए थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours