लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका, सांसद सावित्री बाई फुले ने थामा कांग्रेस का हाथ

1 min read

नई दिल्ली: एक ओर जहां देश की सभी राजीनीतिक पार्टियां आम चुनाव की तैयारी में जुटी है वही, दूसरी ओर नेताओं के दाल बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कहबर है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्रीबाई ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बात दें सावित्री बाई फुले को कुछ समय पहले ही भाजपा से निष्काषित किया गया था। सावित्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

सावित्रीबाई फुले के साथ ही फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को सावित्रीबाई फुले और राकेश सचान कांग्रेस परिवार का हिस्सा बन गए।”

पार्टी ने कहा, ”प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरदित्य सिंधिया ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।”

2014 लोकसभा चुनाव में सावित्रीबाई बीजेपी के टिकट पर बहराइच से निर्वाचित हुई थीं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने बीजेपी पर अपनी उपेक्षा करने और समाज में बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours