सतीश चांडक, सुकमा: यातायात जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर चंदन कुमार एसपी शलभ सिन्हा सड़को पर हेलमेट पहनकर निकले और उनके साथ काफी संख्या में युवा भी दुपहिया पर हेलमेट लगाकर निकले। रैली की शक्ल में दुपहिया पर सवार होकर सभी बाइक सवार नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचे। यहां आज से यातायात जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। सप्ताह भर जिले के अलग अलग जगहों पर यातायात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200111-WA0010-1024x768.jpg)
एक जानकारी के मुताबिक 2019 में सुकमा जिले में सड़क दुर्घटना में कुल 42 मौते एवं 146 लोग घायल हुए है। यह आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन लगातार यातायात को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200111-WA0009-1024x768.jpg)
वहीं, कार्यक्रम से ठीक पहले अंजोर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर चंदन कुमार एसपी शलभ सिन्हा एएसपी सिदार्थ तिवारी ने पूजा अर्चना कर हरि झंडी दिखाई उसके बाद रथ को रवाना किया गया।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200111-WA0004-1024x768.jpg)