इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी हेयर स्टाइल काफी स्पेशल है और वह बाथरोब में डांस कर रही हैं। वह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी हेयर स्टाइल चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘वीकेंड पर डांस करना। हमेशा कुछ ना कुछ तो अच्छा होता है।’
फैशन आइकॉन हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक फैशन आइकॉन भी हैं और काफी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस अपने इस वीडियो को लेकर ट्रोल हो गईं। यूजर्स ने उन्हें शाका लाका बूम बूम वाली पेंसिल बता दिया। यहां पर यूजर्स के कॉमेंट हैं।
क्वॉरंटीन टाइम में प्रियंका चोपड़ा की जमकर मस्ती
प्रियंका चोपड़ा क्वॉरंटीन टाइम के दौरान घर पर जमकर मस्ती कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार ऐक्टिव हैं और वह कैसे टाइम स्पेंड रही हैं इसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।