संजय कपूर ने बताई पूरी बात
संजय कपूर ने जूम के साथ बात करते हुए कहा कि के डेब्यू में कोरोना महामारी के चलते देरी हुई है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है यह बहुत जल्द होगा। इस तरह से संजय ने शनाया के डेब्यू को लेकर चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
शनाया कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी
शनाया कपूर के बॉलिवुड डेब्यू की जानकारी उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। अब यह देखना होगा कि सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली शनाया कपूर 70 सिल्वर स्क्रीन पर कितना जादू कर पाती हैं। वहीं, फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि वह किस तरह के प्रॉजेक्ट के साथ अपना डेब्यू करेंगी।
‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में अस्सिटेंट डायरेक्टर थीं शनाया कपूर
बताते चलें कि शनाया कपूर के भले फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हो लेकिन वह बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। शनाया कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम की जिम्मेदारी संभाली थी।