शबाना आजमी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जावेद अख्तर गिटार डिजाइन वाला चश्मा और टोपी पहने और वह खुद बियर शेप के मग वाला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शबाना ने लिखा, ‘नाम आप खुद ही रखिए…’
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की इस फोटो पर लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। किसी को उनका अंदाज पसंद आया तो किसी ने इसका मजाक उड़ाया। यहां पर कुछ यूजर्स के कॉमेंट हैं…
बता दें कि बीते महीने जून में जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। वह इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय हैं। जावेद अख्तर की पत्नी और ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट कर इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी दी थी।
NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।