संकट के समय में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान, सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को बांटे गए मास्क और सेनिटाइजर

0 min read

बालोद: कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। वहीं इस दौरान देशभर के पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देने में लगे हुए हैं। लिहाजा ड्यूटी कर रहे जवानों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। हालात को देखते हुए पुलिस जवानों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक डीआर पोर्ते ने जिले के सभी थानों के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मास्क, सेनिटाइजर और ग्लब्स वितरण किए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिक्षक जितेंद्र मीणा और तिरिक्त पुलिस अधिक्षक डीआर पोर्ते पुलिस अधिक्षक लगातार पूरे जिले के थानों का दौरा कर पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए निर्देश दे रहे हैं। साथ ही उन्हें लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours