सरकार पर दबाव को कांग्रेस का 'स्पीक अप' कैंपेन

1 min read

नई दिल्ली
संकट के इस दौर में सबसे बुरी तरह प्रभावित मजदूरों और एमएसएमई की मदद के लिए कांग्रेस के ऑनलाइन महाअभियान ‘स्पीक अप’ का आगाज हो चुका है। गुरुवार को 11 बजे से शुरू होकर यह अभियान 4 बजे तक चलना है। अभियान के तहत पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ऑनलाइन संवाद का महाअभियान संवाद चला रहे हैं। इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेसशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत सभी बड़े नेता शामिल हैं।

कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान में उसके 50 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। ‘स्पीक अप’ कैंपेन के प्रमुख मुद्दों में आर्थिक बदहाली, प्रवासी मजदूरों के संकट और बेरोजगारी संकट पर चर्चा शामिल है।

इस कैंपेन के तहत कांग्रेस मोदी सरकार से दो प्रमुख मांग कर रही है। पहला यह है प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में उनके घरों तक पहुंचाया जाए और उन्हें 10 हजार रुपये की तत्काल मदद दी जाए। दूसरी मांग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को तत्काल वित्तीय मदद देने की है। इसके अलावा मनरेगा में कार्यदिवस को बढ़ाकर साल में 200 दिन करने की भी कांग्रेस मांग कर रही है। शुरुआत में मनरेगा के तहत साल में 100 दिनों तक रोजगार की व्यवस्था थी जो बढ़कर पहले 120 हुई और अब 150 दिन है।

कांग्रेस के मुताबिक स्पीक अप अभियान में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी नेता शामिल हो रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए वीडियो संदेश जारी करने वाले हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours