सरनेम की वजह से नहीं मिलती महिला को जॉब, लोग उड़ाते हैं मजाक

1 min read

नई दिल्‍ली। लोगो कोे नाम के साथ साथ उसके सरनेम से भी जाने जाते है। बतादे की सरनेम से एक अलग पहचान दिलाती है। लेकिन असम में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक महिला को अपने सरनेम की वजह से परेसानी उठानी पड़ रही है। से अपने सरनेम की वजह से कहीं भी जॉब नहीं मिलती। यहां तक की सरकारी नौकरी तक में उसकी एप्‍लकेशन रिजेक्‍ट हो जाती है। साथ ही लोग उसका मजाक भी उड़ाते हैं।
यह महिला असम के गुवाहाटी की रहने वाली है। इसका नाम प्रियंका है। हाल ही में उसने सरकारी कंपनी नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड में जॉब के लिए अप्‍लाई करना चाहा। लेकिन उसकी एप्‍लीकेशन रिजेक्‍ट हो गई। वजह थी उसका सरनेम। उसका सरनेम Chutia है। ऐसे में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर इस शब्‍द को बार बार रिजेक्‍ट कर दे रहा था। इससे वह जॉब के लिए अप्‍लाई नहीं कर पाईं।
दरअसल, असम में एक आदिवासी जनजाति है। प्रियंका इसी जनजाति से हैं। इसमें लोगों के दो सरनेम होते हैं। पहला Chutia और दूसरा Sutiya। माना जाता है कि ये जनजाति मूलरूप से मंगोलिया के चीन और तिब्‍बती परिवारों के वंशज होते हैं। प्रियंका ने सरकारी जॉब एप्‍लीकेशन रिजेक्‍ट होने के बाद अपनी भड़ास फेसबुक पर निकाली। उन्‍होंने वहां लिखा कि वह जहां भी जॉब के लिए या इंटरव्‍यू के लिए जाती हैं तो लोग उनके सरनेम को जानकर उनका मजाक उड़ाने लगते हैं।
प्रियंका ने लिखा कि सरकारी कंपनी में उनकी ऑनलाइन जॉब एप्‍लीकेशन इसलिए रिजेक्‍ट कर दी गई, क्‍योंकि वहां उनसे कहा जा रहा था कि यह सरनेम गलत है, सही सरनेम लिखिए। उन्‍होंने लिखा, ‘मैं काफी दुखी हूं और लोगों को यह समझाकर थक चुकी हूं कि मेरा सरनेम कोई गलत शब्‍द नहीं है, बल्कि यह हमारी जनजाति का टाइटल है।’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours