साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानें कहां, कब देखें

1 min read

नई दिल्ली
इस साल का दूसरा आंशिक चंद्रग्रहण शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगने वाला है। 2020 का पहला ऐसा चंद्रग्रहण जनवरी महीने में ही लगा था। इस बार चंद्रग्रहण शुरू तो 5 जून को होगा, लेकिन खत्म तारीख बदलने पर 6 जून को होगा। रात 12:54 मिनट पर चंद्रग्रहण का पूरा असर दिखेगा जब पूरी चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। रात 2:34 बजे चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर निकल जाएगा और चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। यानी, इस बार कुल 3 घंटे 18 मिनट का चंद्रग्रहण होगा।

भारत में कब देख पाएंगे चंद्रग्रहण
भारत में रात 11:15 बजे चंद्रग्रहण देखा जा सकता है। इसी वक्त से पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगेगी। timeanddate.com के मुताबिक, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत क्षेत्र, अटलांटिक क्षेत्र, हिंद महासागर और अंटार्किटका के ज्यादातर हिस्सों से चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा।

कैसे देखें चंद्रग्रहण
अगर आप ऊपर बताए गए किसी इलाकों में रहते हैं तो अपनी छत से या खिड़की से झांककर चंद्रग्रहण देख सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी इलाके में नहीं हैं तो आप इसे timeanddate.com, Slooh और Virtual Telescope जैसे यूट्यूब चैनलों पर देख सकते हैं। इनके अलावा,www.virtualtelescope.eu/webtv/ पर चंद्रग्रहण का लाइव टेलिकास्ट होगा। आप यहां भी चंद्रग्रहण देख सकते हैं।


क्यों लगता है चंद्रग्रहण

जब सूर्य से निकलने वाली रोशनी पृथ्वी पर पड़कर चंद्रमा पर अपनी छाया बना देती है तो चंद्रग्रहण लगता है। आज रात सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पड़ेगी तो पृथ्वी की तिरछी छाया से चंद्रमा का कुछ हिस्सा ढक जाएगा। इस परिस्थिति में जो चंद्रग्रहण लगता है उसे (Penumbral Lunar Eclipse) कहते हैं। इसमें सूर्य की रोशनी को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने में पृथ्वी आड़े आती है। तब चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंक जाता है। इसे ही Penumbral चंद्रग्रहण कहा जाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours