सिवान बना बिहार का वुहान, महिला ने बांटे कोरोना

1 min read

ऋषिकेश नारायण सिंह/ पटना..चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर ही रहा। अब सिवान को बिहार का वुहान कहा जा रहा है। दरअसल, सिवान में गुरुवार की सुबह मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल तादाद को बढ़ाकर 51 कर दिया है। बड़ी बात ये है कि इन 51 लोगों में से 20 तो सिर्फ सिवान के हैं।

उससे भी बड़ी बात ये कि इन 20 में से 9 पॉजिटिव एक ही महिला से संक्रमित हुए हैं और ये लोग एक ही परिवार के हैं। जिस महिला से एक परिवार के 9 सदस्य कोरोना के शिकार हुए वह ओमान से आई थी और 7 अप्रैल को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10वां शख्स वह है जो 16 मार्च को दुबई से लौटा है। इसकी उम्र 36 साल है। बाकी 9 मरीजों में एक परिवार की क्रमश: 50, 29, 26, 20 और 18 साल की 5 महिलाएं हैं। 30 साल का एक पुरुष, 12-12 साल की दो बच्चियां और 10 साल का एक बच्चा है।

लाइव अपडेट के लिए पढ़ते रहें…


सिवान बन गया है बिहार का कोरोना हब
फिलहाल, बिहार के कुल मरीजों का 40 फीसदी आंकड़ा सिर्फ सिवान में है। यानि एक तरह से ये जिला बिहार का कोरोना हब बन गया है। सिवान का पहला कोरोना पॉजिटिव लॉकडाउन के तीसरे दिन यानि 27 मार्च को नौतन थाना इलाके के अंगौता गांव का था।

इसके बाद जिले के 4 वे लोग संक्रमित पाए गए जो खाड़ी देशों से बिहार वापस लौटे थे। आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया और 20 तक जा पहुंचा है। हालांकि इनमें से 5 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन जिले ने आंकड़ों का रिकॉर्ड बनाकर स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यही वजह है कि सरकार ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। NDRF की टीम भी यहां लगातार जागरुकता के लिए मुहिम चला रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours