सीआरपीएफ फिट इंडिया अभियान में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया: किरण रीजीजू

नई दिल्ली
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू () ने शुक्रवार को कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं, जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है। रीजीजू केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (CRPF) के दिव्यांग जवानों की साइकिल रैली की अगवानी के दौरान बोल रहे थे।

यह रैली अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से लगभग 1000 किमी की यात्रा करके 16 दिन में दिल्ली पहुंची है। रीजीजू ने कहा, ‘मैंने फिट इंडिया अभियान की समीक्षा की जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और मुझे आपको यह बताते हुए खुशी है कि अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले चुके हैं।’

यहां राजघाट में सीआरपीएफ की रैली से रीजीजू ने कहा, ‘इस अभियान को देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।’ रीजीजू ने साथ ही कहा कि जब सीआरपीएफ जैसे बल इस तरह के मिशन या अभियान से जुड़ते हैं तो वे कई लोगों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के ‘दिव्यांग योद्धाओं’ की यह साइकिल रैली शांति, प्रतिबद्धता और जज्बे का संदेश देती है। खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि खेल मंत्रालय दिव्यांग खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
उन्होंने कहा, ‘सरकार खिलाड़ियों के बीच भेदभाव नहीं करती…वह आम खिलाड़ी हो या पैरा खिलाड़ी, उनके बीच कोई भेदभाव नहीं होता।’ साइकिल रैली को 17 सितंबर को अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाई गई थी। इसमें छह महिला कर्मचारियों के अलावा सीआरपीएफ अधिकारी आरके सिंह ने भी हिस्सा लिया।

‘सेकंड इन कमांड’ रैंक के अधिकारी आरके सिंह को 2011 में झारखंड में नक्सलवादियों कि खिलाफ चलाए ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र दिया गया था। इस ऑपरेशन के बाद उनका बायां पैर काटना पड़ा था और सर्जरी के बाद वह कृत्रिम पैर का उपयोग करते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours