सुकमा की छात्राओं ने केरल में दिखाया दम, ईनाम जीतकर लौटी तो कलेक्टर चंदन कुमार ने थपथपाई पीठ

0 min read

सतीश चांडक, सुकमा: जिले की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। दरअसल प्रदेश स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की दो छात्राओं का चयन हुआ था। इसके बाद दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। यहां दोनों छात्राओं ने इनाम जीतकर सुकमा और प्रदेश का नाम उंचा किया है। इन ​प्रतिभावान छात्रों की सुकमा कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनों बच्चों की पीठ थप थपाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा की श्रेया श्रीवास और निशा नाग ने केरल में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मेले में इनाम जीता है। इनाम जीतकर नगर लौटे श्रेया और निशा का कलेक्टर चंदन कुमार ने सम्मान किया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनों छात्राओं को मैडल पहनाया और वहां से जीती हुई इनाम राशि का चेक दिया। उसके बाद छात्राओं को कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनों छात्राओं को शाबाशी दी और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीईओ जेके प्रसाद और श्याम सुंदर सिंह शिक्षक जगदीश राव मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours