बच्ची को खिला रहे खाना
सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक बच्ची को बड़े प्यार से अपने हाथ से खाना खिला रहे हैं। वीडियो के बैगग्राउंड में गाना बज रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो को देखकर आप भावुक हो जाएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत का असामान्य था व्यवहार सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई में बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि उनकी मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और कुक ने बताया है कि उनका व्यवहार असामान्य था यानी वह सीरियस डिप्रेशन में थे।
5 दिन पहले बहन से हुई थी बात
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। उनकी बहन ने 5 दिन पहले फोन पर उनसे बात की थी। उन्होंने बताया था कि तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद बहन, बांद्रा के घर आईं और 2 दिन रही भी।