सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का पुराना वीडियो वायरल, पैसों की हेराफेरी पर लगा रहीं स्टाफ को डांट

की मौत के बाद से फैन्स उनके कई वीडियोज वायरल कर चुके हैं। इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जो इस केस की जांच में अहम हो सकते हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सशांत नहीं बल्कि उनकी बहन और बहनोई का बताया जा रहा है। इस वीडियो से पैसों की हेराफेरी की बात सामने आ रही है।

सुशांत के अकाउंट से रुपये ट्रांसफर
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में तीन लोग दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि ये सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, उनके पति और स्टाफ मेंबर रजत है। सुशांत की बहन और बहनोई उस स्टाफ मेंबर से सख्ती से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। रजत उस वक्त सुशांत का फाइनैंस देख रहे थे। प्रिंयका और उनके पति उनसे पूछ रहे हैं कि किसके कहने पर उन्होंने पंकज नाम के स्टाफ मेंबर के खाते में रुपय ट्रांसफर किए। इस वीडियो को दूर से कोई कैप्चर कर रहा है। बीच-बीच में किसी की आवाज आती है, जो सुशांत की लग रही है।

रजत की जगह आए थे सैमुअल मिरांडा
बताया जा रहा है कि ये वीडियो अप्रैल 2019 का है। इसके बाद रजत तो नौकरी से निकाल दिया गया था। उनकी जगह सैमुअल मिरांडा को रखा गया था। सुशांत के पिता केके सिंह की एफआईआर में सैमुअल मिरांडा का नाम भी है।

प्रियंका, सुशांत की अनबन की थी खबरेंं
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह बीते दिनों से सुर्खियों में हैं। सुशांत के फैमिली वकील ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से कैसे सुशांत और प्रियंका के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती की तरफ से चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए थे जिनमें प्रियंका का जिक्र था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours