सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से टूट से गए हैं महेंद्र सिंह धोनी: नीरज पांडे

बॉलिवुड के तेजी से उभरते टैलेंटेड ऐक्टर के निधन पर फैन्स काफी दुखी हैं। बॉलिवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग सुशांत के लिए भावुक हो रहे हैं। इस बीच फैन्स ने सवाल भी उठाया कि आखिर सुशांत की मौत पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान खामोश क्यों हैं। सुशांत ने ही धोनी की बायॉपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने इस बारे में बात की है।

धोनी का पूरा परिवार दुखी है
नीरज पांडे ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर महेंद्र सिंह धोनी बेहद दुखी हुए हैं। 14 जून को जिस दिन सुशांत ने आत्महत्या की उसी दिन नीरज ने धोनी को कॉल किया था। नीरज ने धोनी को सुशांत के निधन की खबर दी जिससे न केवल धोनी बल्कि उनका पूरा परिवार बेहद दुखी हो गया। बता दें कि धोनी की बायॉपिक के समय सुशांत ने केवल धोनी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों के साथ भी लंबा वक्त गुजारा था।

खुद को लकी मानते थे सुशांत
नीरज पांडे ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत उस समय खुद को काफी लकी मानते थे जो उन्हें महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ी का रोल करने को मिला। इसके लिए सुशांत ने इतनी मेहनत भी की थी जिसकी तारीफ तो खुद धोनी भी कई बार कर चुके हैं। धोनी की बायॉपिक सुशांत के करियर की एक बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान जितना समय धोनी ने उनके साथ बिताया तो इतना तो तय है कि धोनी भी सुशांत को मिस करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours