‘सूरदास’ बच्चों की जिंदगी में खुशियां बिखेरने माहेश्वरी मंडल की पहल, साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, दैनिक उपयोग की सामाग्री का वितरण

0 min read

सतीश चांडक, धमतरी: आज पूर देश मकर संक्रांती का पर्व मना रहा है, हर घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी जिंदगी में कुदरत ने अंधेरा कर दिया है और ऐसे लोगों की जिंदगी में खुशियां बिखरने का जिम्मा भगवान ने इंसानों को सौंपा है। माहेश्वरी मंडल इस जिम्मेदारी को पूरी तरीके से निभा रही है। जी हां माहेश्वरी मंडल ने मकर सक्रांति दान पुण्य कार्यक्रम का आयोजन कर नेत्रहीन लोगों के साथ पर्व मनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को धमतरी माहेश्वरी महिला मंडल ने महासमुंद से सहज 40 किलोमीटर दूर बागबाहरा के पास फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय में सक्रांति दान पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मकर संक्रांति मनाई। साथ ही इन बच्चों को उनके दैनिक उपयोग के सामान भी वितरा किए। माहेश्वरी मंडल की इस पहल से हर्षित बच्चों ने मंडल के सदस्यों का गाना गाकर धन्यवाद दिया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने कोसरंगी आश्रम में भी लोगों को सामना विरतण किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours