रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कबीर नगर में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जंहा बेटा अपनी मां के साथ मिलकर देह व्यपार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
मुकेेश वर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था।
फिर उनको ब्लैक मेलिंग कर अन्य लड़कों के साथ संबंध बनाने मजबूर करता था। वह लड़कियों को दुर्ग, रायपुर के साथ राजनांदगांव, भिलाई में भी सप्लाई का काम भी किया करता था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
पुलिस का कहना है कि इन लड़कियों को महिला बाल विकास विभाग से बात कर उनके पुनर्वास के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ मामला है।
राजधानी के कबीरनगर थाना क्षेत्र में काफी दिनों से सेक्स रैकेट का कारोबार चलने की शिकायत मिल रही थी। महिला हीरापुर के आरडीए बिल्डिंग में स्थित स्वयं के किराए के मकान में कारोबार चला रही थी। बीती देर शाम पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां नाबालिग सहित महिला दलाल मौजूद थी।
महिला दलाल बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाती थी। बता दे कि कबीरनगर देह व्यापार का अड्डा बनते जा रही है। यहां कई बार देहव्यापार करते हुए कई लोग पकड़ाए हैं। दो साल पहले भी दिल्ली से लड़की बुलाकर देहव्यापार करते हुए पकड़ाई थीं।