डिएक्टिवेट किया ट्विटर अकाउंट
सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी अब वह ट्विटर पर नहीं है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘आग लगे बस्ती में… मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्वीटर’
इंस्टाग्राम पर भी कमेंट को रोका
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर का जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है, उस पर उन्होने लिखा था, ‘अपनी मानसिक शांति को बचाए रखने के लिए खुद को नकारात्मकता से बचाना जरूरी है। इसके लिए ट्विटर से दूर रहना जरूरी है। चलो, मैं जा रही हूं। मैं अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं।’ सोनाक्षी सिन्हा ने यह लिखने के कुछ देर बाद ही अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के कॉमेंट को डिसेबल कर दिया है। यानि कोई उनके इंस्टाग्राम पर भी कॉमेंट नहीं कर सकता है।
जमकर ट्रोल हो रही थी सोनाक्षी
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनाक्षी सिन्हा जमकर ट्रोल हो रही थी। लोग कह रहे थे कि सोनाक्षी जैसे स्टार किड्स के कारण सही लोग बॉलिवुड में प्रताड़ित किए जा रहे हैं। टैलंटेड कलाकारों को परेशान किया जा रहा है और सोनाक्षी जैसों को फिल्में मिल रही है।
बॉलिवुड माफिया बताए जा रहे लोगों के समर्थन में उतरी थीं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा उन लोगों के बचाव में भी उतरी थीं जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेवार करार दिया जा रहा है। सोनाक्षी ने कहा था कि कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरना चाह रहे हैं। बॉलिवुड के माफिया बताए जा रहे लोगों के समर्थन में सोनाक्षी ने तीखे शब्दों का प्रयोग किया था।