सतीश चांडक, सुकमा: स्टूडेंट पुलिस कैडेट सुकमा का जिला स्तरीय केम्प का आयोजन किया गया, जिसमे जिलेभर के बच्चों ने भाग लिया। शुक्रवार सुबह बच्चों की परेड का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया था। परेड की सलामी एसपी शलभ सिन्हा ने ली। उसमे बाद एसपी शलभ सिन्हा ने बच्चो से चर्चा की।
एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पहली बार बच्चो का केम्प लगाया गया था, जिसमें बच्चों ने पुलिस के कार्यों और कार्य करने की शैली को समझा है। इन बच्चों को परेड कराया गया और आगामी 26 जनवरी को एक प्लाटून को उतारा जाएगा। ये बच्चे भविष्य में हमारे काफी काम आ सकते है। ऐसे आयोजन समय समय पर होता रहना चाहिए।
यहां केम्प में बच्चों ने पहले दिन परेड की तैयारी की इसके अलावा हथियारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक स्कूल से गीदम ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम जिसमे यातायात जागरूकता स्वछता कार्यक्रम और सवैधानिक अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। वही उसके बाद एडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी मधुकर फारुख अली, आरएस प्रवीण खलखो के द्वारा बच्चो से पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी गई। वही रात में सिंगल बम पैरा बम फायरिंग दिखाया गया। उसके अलावा देर रात को केम्प फायर जिसमे एकल नृत्य, गायन अनुभव पर चर्चा की गई।