अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का आज तड़के लगभग 4:30 बजे निधन हो गया है। निर्मल सिंह बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विशेष मुख्य सचिव, पंजाब आपदा प्रबंधन (COVID-19) केबीएस सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 1,834 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,649 मरीजों का इलाज चल रहा है। 143 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। 41 लोगों की मौत हो गई है। विश्वा स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार 206 देशों में कोरोना वायरस के 8,27,419 मामले सामने आ गए हैं।40,777 लोगों की मौत हो गई है।