रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माताजी का सोमवार शाम गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। टीएस सिंहदेव की मां देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का इलाज दिल्ली में चल रहा था जो कि लंबे समय से बीमार थी। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आज ही मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हुए हैं।
गौरतलब है कि आज दोपहर उनकी तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हे दिल्ली बुलाया गया था,जानकारी मिलने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव तत्काल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए थे।
राजपरिवार के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शाम 7 बजकर तीन मिनट पर अनंत में विलीन हो गईं। देवेंद्र कुमारी संयुक्त मध्यप्रदेश में सिंचाई मंत्री रही हैं। देवेंद्र कुमारी सिंहदेव राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं, वे स्नायु तंत्र की गंभीर बीमारी से पीड़ित रही हैं और उनका उपचार मेदांता में जारी था। राजमाता देवेंद्र कुमारी का अंतिम संस्कार कल 11 बजे सरगुजा में किया जाएगा।