होते तो CAA का विरोध करते नेताजी: शिवपाल

0 min read

लखनऊ
के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि अगर आज होते तो का खुला विरोध करते और सीएए कानून विरोधी आंदोलन की अगुआई करते। सुभाष से समाजवाद, देशभक्ति एवं त्याग की प्रेरणा मिलती है।

पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित सुभाष जयंती समारोह में शिवपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिबद्ध व प्रगतिशील समाजवादी थे। त्रिपुरी अधिवेशन में नेताजी ने भूख, बेरोज़गारी जैसी राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान समाजवाद से ही संभव बताया था। सुभाष की नीतियों की उपेक्षा के आर्थिक विषमता बढ़ी है।

बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि आज राष्ट्रवाद के नाम पर संकुचित सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। सांप्रदायिक सोच को सुभाष के विचारों से ही समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल,मुख्य प्रवक्ता सी पी राय, परमानंद तिवारी, युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours