Khel Ratna Award: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा समेत 11 को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, शिखर धवन को अर्जुन पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट..

1 min read

ई दिल्लीः- राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान थोड़ी देरी पहले कर दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।

सारे खिलाड़ियों की लिस्ट
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

खिलाड़ी खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज

शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है।

ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों के कारण इस साल खेल पुरस्कारों के ऐलान को टाल दिया गया था, जिसके कारण इस बार पुरस्कारों में देरी हुई है। इस बार ओलिंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों का जलवा रहा। नीरज समेत टोक्यो ओलिंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले 4 मेडल विजेताओं को शामिल किया गया है, जबकि टोक्यो पैरालिंपिक के कई विजेताओं में से 5 खिलाड़ियों को इस बार सम्मानित किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours