बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की मौत, शादी कार्यक्रम में गया था डीजे बजाने..

1 min read

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना इलाके में एक 14 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है बच्चा शादी समारोह में DJ बजाने के लिए गया था। इस दौरान पिकअप में लगे डीजे को त्रिपाल से ढंकते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात ग्राम सारंगपुरी की है। यहां विवाह समारोह में डीजे संचालक के साथ गए 14 साल के बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर कुरूद निवासी टीकम सिन्हा उर्फ दादू 14 वर्ष पिता रामप्रसाद शुक्रवार को कुरूद के रूपेश साहू के साथ डीजे बजाने शादी समारोह में ग्राम सारंगपुरी गया हुआ था।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पिकअप में बंधे डीजे के ऊपर त्रिपाल ढक रहा था, तभी वाहन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गिर पड़ा। तत्काल उसे रात 11 बजे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, और आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours