15 साल की लड़की को अगवा कर 5 युवकों ने कार में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

1 min read
रांची,झारखंड: Girl kidnapped and gang raped: झारखंड की राजधानी रांची में अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक कार में पांच लोगों ने 15 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात आरोपी ने धुरवा के रिंग रोड से उसे कार में जबरदस्ती बैठाया।
Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today
पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को रातू थाना क्षेत्र के दलडाली में एक रेस्तरां के पास सड़क किनारे कार मिली। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ होने पर, कर्मी कार की जांच करने गए और पांच लोगों के साथ रोती हुई लड़की को पाया।
Girl kidnapped and gang raped:उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद लड़की को घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours