शर्मनाक : 16 वर्षीय लड़की ने सुनाई आपबीती, पिता और भाई ने 2 साल तक किया रेप..

1 min read

मुम्बई,महाराष्ट्र:- देश की आर्थिक राजधानी मुंबईसे एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की की आपबीती सुनकर उसके शिक्षक हैरान रह गए। लड़की ने पिता और भाई पर 2 साल से अधिक समय तक रेप का आरोप लगाया है। लड़की के बयान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, मामला तब सामने आया, जब लड़की ने अपने स्कूल की टीचर और प्रिंसिपल को अपनी आपबीती बताई। स्कूल के अधिकारियों ने एक NGO की मदद लड़की को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि उसके 43 साल के पिता ने जनवरी 2019 में पहली बार उसका यौन शोषण किया था, जब उसे अकेले सोते हुए देखा था। उसके भाई (20 साल) ने भी उसी माह उससे छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने बताया कि उसे डर था कि ऐसा ही सलूक उसकी छोटी बहन के साथ भी हो सकता है। उसके पिता और भाई उसकी छोटी बहन का भी यौन शोषण करेंगे, यही वजह है कि उसने अपने शिक्षक को आपबीती बताई। लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान  दोनों ने अपना गुनाह मान लिया, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours