165 नए केस, महाराष्ट्र में 3000 के पार मरीज

1 min read

मुंबई
महाराष्ट्र में आज 165 नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,ooo पार हो गई है। इसमें अकेले 107 मरीज मुंबई से ही हैं। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर पुणे हैं जहां 19 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 3081 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

धारावी में 11 नये केस
मुंबई में कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बन चुके धारावी में 11 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में आज जो नये मामले सामने आए हैं, उनमें मुंबई और पुणे के अलावा, नागपुर से 10, ठाणे महानगरपालिका में 9, मालेगांव और पिंपरी-चिंडवड से 4-4, वसई विरार, नवी मुंबई में 2-2 और बाकी जगहों से हैं।

बुधवार को 232 नये केस
इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र में 232 नये केस आए थे। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मरीजों के नए मामलों में 34 फीसदी गिरावट आई थी। इसके अलावा 9 की मौत हुई जो पिछले 6 दिनों में सबसे कम थी। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2,916 हो गई है।

पढ़ें:

अब तक 187 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना से 187 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 50 लोग राज्य में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 14 पॉजिटिव मरीज मुंबई में मिले हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours