बेंगलुरु, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीरियल रेपिस्ट को निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने उसकी उम्रकैद की मांग वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया है। दरअसल, सीरियल रेपिस्ट उपेश रेड्डी ने कई महिलाओं की रेप के बाद हत्या की है। इनमें कई नाबालिग भी शामिल है। रेपिस्ट पानी पीने के बहाने घर में घुसता था। वह अक्सर ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था, जो घर में अकेली होती थी।
पुलिस का कहना है कि उसने कम से कम 18 महिलाओं के साथ रेप और उनकी हत्या की है। अपराधी के चंगुल से बची कई महिलाएं समाज के डर के चलते सामने नहीं आई हैं। ऐसे में उसे केवल 9 मामलों में दोषी ठहराया गया है। वह सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच घर में अकेले रहने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह पांच बार पुलिस को चकमा भी दे चुका था।
रिपोर्ट के मुताबिक़ CRPF में शामिल होने के बाद से ही उमेश आपराधिक प्रवृत्ति का हो गया था। ट्रेनिंग के बाद उसे कश्मीर में तैनात किया गया था, जहां उसने अपने कमांडेंट की ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उस समय उसके आपराधिक रिकॉर्ड की ज्यादा जानकारी नहीं थी इसलिए वह नवंबर 1996 में चित्रदुर्ग में जिला सशस्त्र रिजर्व में कांस्टेबल बन गया। हालांकि, यहां भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई और उसे एक बलात्कार के मामले में पकड़ा गया था।
कुछ दिन बाद उसने एक महिला के साथ बलात्कार कर, उसकी हत्या कर दी। 1997 में बलात्कार के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जब उसे मार्च 1997 में बेल्लारी जेल से शिफ्ट किया जा रहा था, तब वह फरार हो गया। इसके बाद उसी साल जुलाई में उसे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वह फरार हो गया।
इसके बाद 28 फरवरी 1998 को पीन्या पुलिस ने उसे समय गिरफ्तार किया, जब वह एक महिला की हत्या करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान भी वह कोर्ट लाते समय भाग निकला। रेड्डी को आखिरकार 17 मई 2002 को यशवंतपुर पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक की निशानदेही पर सैलून से गिरफ्तार किया था। फरवरी 2009 में निचली अदालत ने उमेश को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
पुलिस ने बताया कि रेड्डी ने पांच नाबालिगों सहित 18 महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी। वह पानी पीने या किराए पर कमरा देखने के बहाने लोगों के घर के अंदर घुसता फिर हथियार दिखाकर महिलाओं को रस्सी से बांध देता था। उनका ब्लात्कात करने के बाद उनकी हत्या कर फरार हो जाता था। रेड्डी मानसिक रोगी है। वह हत्या के बाद महिलाओं के अंडरगारमेंट्स भी अपने साथ ले जाता था।