बेमेतराः- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो सगे भाइयों पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार, दोनों भाई पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
दोनों भाई करते थे शारीरिक शोषण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी किराए के मकान में पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
शादी से कर दिया इनकार
पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। नतीजतन पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।