Bilaspur Road Accident : ऑटो को बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत, 8 घायल

1 min read

बिलासपुरः- Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक गांव में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि आठ अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से ऑटोरिक्शा पलट गया, जिससे ऑटोरिक्शा में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

पुलिस के मुताबिक हादसा कोटा थाना क्षेत्र के मझवानी में कंचनपुर मोड़ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात बेलगहना चौकी क्षेत्र के शिवतराई में रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बानाबेल गांव गई थी। कार्यक्रम के बाद महिलाएं गांव लौट रही थीं। तभी कंचनपुर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने महिलाओं से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सड़क से दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाओं सुनीता मेश्राम और निरशीय गोंड की मौके पर ही मौत हो गई।

Bilaspur Road Accident:  घटना की जानकारी जैसे ही शिवतराई में लगी गांव में मातम छा गया। गांव के लोग अलग-अलग वाहनों से पहले रतनपुर अस्पताल पहुंचे। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सिम्स पहुंच गए। तीन महिलाओं की मौत की सूचना के बाद गांव में सन्न्ाटा पसर गया है। बुधवार को दोनों महिलाओं के शव गांव पहुंच गई। शाम तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours