दंतेवाड़ा: नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से एक बार फिर पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खबर है कि बारसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला कर दिया। वहीं, जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि 25 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। वहीं, इस दौरान पुलिस जवानों ने पीठ दिखाकर भाग रहे दो नक्सलियों को धर दबोचा। साथ ही मौके से भारी मात्रा में बंदूक और नक्सल सामाग्री बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने एक लाख के इनामी नक्सली चैतराम वेको और दो लाख के इनामी नक्सली सुदराम वेको को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली लंबे समय से नक्सल घटनाओं में सक्रिय थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।