चंडीगढ़: samvida employees पंजाब के आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम कुर्सी संभालते ही जनता के हित में फैसने सुनाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा हमने ग्रुप सी और डी के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा मैंने मुख्य सचिव को ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया है।
samvida employees ये पंजाब के ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि अब उनकी अस्थायी नौकरी जल्द स्थायी हो जाएगी। इस आशय की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को इस तरह की संविदा और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया है।
भगवंत मान ने कहा हमने ग्रुप सी और डी के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने का फैसला किया है। मैंने मुख्य सचिव को ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया है।
भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह राज्य में सत्ता में आने के बाद संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। यह भी पढ़ें- पहली कैबिनेट बैठक में, पंजाब ने 25,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया। भगवंत मान के सरकारी विभागों में 25,000 पदों को भरने की घोषणा के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है।