बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत, घर से बिना बताए आए थे सभी

1 min read

उन्नाव, उत्तरप्रदेशः- 4 die due to drowning in Ganga उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नहाने आये 7 बच्चे नदी में डूब गए जिसके बाद चार बच्चों की मौत हो गई है। इन बच्चों की नहाते समय गहराई में जाने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने पर चीख पुकार सुन स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को सकुशल निकाला, लेकिन चार बच्चों की जान नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि सभी युवक कानपुर के हैं।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में दो सगे भाई अयास और छोटा भाई आकिब शामिल हैं। दो अन्य मृतकों के नाम रेहान और अर्सलान है। जो तीन सुरक्षित निकाले गए हैं उनका नाम मोहम्मद जैद, शाहिद और हमजा हैं।

वहीं बचने वाले एक युवक जैद ने बताया कि हम 7 लोग नहाने आए थे। 3 लोग किनारे नहा रहे थे। और तभी 4 लोग बीच में चले गए। उसी दौरान एक लहर आई और वो लोग डूबने लगे। एक दोस्त उनको बचाने गया तो वो भी डूबने लगा। तभी वहां पर नाव चलाने वाले ने उनको बचा लिया लेकिन वो चारों डूब गए।

अब सरकारी कर्मचारी बेचेंगे शराब, इस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सौंपा संचालन का जिम्मा

4 die due to drowning in Ganga युवको के डूबने पर चीख पुकार सुन स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया। वहीं, काफी देर के सर्च अभियान में गोताखोरों ने बाकी चार शवों को भी नदी से निकाल लिया। चार बच्चों की मौत की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

फैशन के चक्कर में मलाइका अरोड़ा का दिखा प्राइवेट अंग, वीडियो हुआ वायरल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours