4 projects approved in Madhya Pradesh : भोपाल। केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को नए साल 2023 में बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने भोपाल और सिवनी के लिए 162.84 करोड़ रूपये राशि जारी की है।वही ग्वालियर के लिए रेलवे ओवर और अंडर ब्रिज को भी मंजूरी दे दी है।
4 projects approved in Madhya Pradesh : दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना में मध्यप्रदेश के लिए चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह विकास परियोजनाएँ भोपाल, सिवनी और ग्वालियर जिलों के लिए हैं। छोला रेलवे ओवर ब्रिज काली परेड से अयोध्या बायपास भोपाल के निर्माण के लिए मंत्रालय ने 32 करोड़ 44 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार रेलवे ओवर ब्रिज नेशनल हाई-वे नंबर-7 सिवनी सिटी जिला सिवनी के लिए 126 करोड़ 40 लाख रूपए स्वीकृत किये हैं।
यह राशि केंद्रीय सड़क और अधो-संरचना कोष अधिनियम 2000 सेतु बंधन योजना में स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना में रेलवे अंडर ब्रिज डबरा रेलवे स्टेशन के पास हरिशंकर पुरम से महलगांव रेलवे ट्रैक ग्वालियर और मोहना रेलवे ओवरब्रिज ग्वालियर के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।